रामनवमी से पूर्व निकाला गया भव्य फ्लैग मार्च
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 26, 2026
- 3 views
रोहतास। आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नज़र आ रहा है। इसी क्रम में आज शहर की सड़कों पर प्रशासन ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भव्य फ्लैग मार्च निकाला।
यह फ्लैग मार्च अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार तथा नगर आयुक्त विकास कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च किया गया।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


रिपोर्टर