हरबंशपुर तिराहे पर महावीर प्रतिष्ठान का भव्य शुभारम्भ, अब जाम से मिलेगी राहत
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Feb 26, 2026
- 33 views
आजमगढ़। शहर की पुरानी कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध महावीर प्रतिष्ठान (महावीर मिष्ठान भंडार) का नया लेआउट शहर के समीप हरबंशपुर में तिराहे के सामने गुरुवार को भव्य तरीके से शुभारम्भ हुआ। शुभारम्भ अवसर पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अब तक पुरानी कोतवाली जैसे जामग्रस्त इलाके में प्रतिष्ठान होने के कारण कई ग्राहकों को यहां पहुंचने में कठिनाई होती थी। जबकि महावीर मिष्ठान भंडार की मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की प्रतिष्ठा न सिर्फ जनपद में बल्कि बाहर के क्षेत्रों में भी है। नए स्थान पर प्रतिष्ठान खुलने से ग्राहकों को बेहतर पार्किंग सुविधा के साथ-साथ सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा शुभारम्भ कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा गुड्डू, श्याम नारायण सिंह, सुधीर अग्रवाल, सतीश जालान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे शहर के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।


रिपोर्टर