गैर जमानती वारंट में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार, बरसठी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बरसठी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण और निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट के अनुपालन में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह तथा महिला कांस्टेबल अनुपमा सिंह की टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय विक्रम, पोस्ट सुखलालगंज में दबिश देकर अभियुक्त लियाकत पुत्र खालिद एवं अभियुक्ता मिन्नत देवी पत्नी लियाकत को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय एसीजेएम-4 जौनपुर द्वारा मुकदमा संख्या 1178/24, राज्य बनाम समीर अली, धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों वारंटियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है तथा अभियान निरंतर जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट