BMC चुनाव पर जनता के सवालों पर BJP प्रत्याशी जेनी शर्मा ने दिया ऐसा जवाब - विपक्षी दलों की हो गई बोलती बंद।
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Jan 05, 2026
- 379 views
मुंबई |भांडुप पश्चिम में वार्ड क्रमांक 110 के अंतर्गत, मुंबई महानगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां अब प्रश्न–उत्तर के दौर में हैं। युवाओं के लिए रोजगार और स्किल ट्रेनिंग, सड़क, पानी, सीवर, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना और रोजगार जैसे मुद्दे जनता के केंद्र में हैं। शहर के वार्ड नंबर 110 में चुनावी माहौल तेज है। गली से लेकर चौपालों तक राजनीतिक चर्चा जोरों पर है। इन्हीं सवालों के बीच भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार जेनी शर्मा से लाडली बहन योजना से जुड़ी KYC और अन्य समस्याओं को लेकर सवाल किए गए, जिनका उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया। उन्होंने कहा— “लाडली बहनों के आशीर्वाद और युवाओं के मजबूत समर्थन से हमारी जीत निश्चित है।”
आपके वार्ड की सबसे बड़ी समस्या क्या है और समाधान कैसे करेंगी?- वार्ड 110 की सबसे बड़ी समस्या पानी की सप्लाई, सीवर और ड्रेनेज है। जल संकट गंभीर विषय है। तकनीकी सुधार के साथ नागरिकों को जल संरक्षण और जल के सदुपयोग के लिए जागरूक किया जाएगा।
सड़कों के गड्ढे और फुटपाथ की स्थिति सुधारने के लिए क्या करेंगी? - वार्ड 110 की सभी प्रमुख सड़कों का 100% सीमेंट कंक्रीट (CC रोड) से निर्माण किया जाएगा। आंतरिक सड़कों और फुटपाथों का कार्य पूरा किया जाएगा। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ स्लैब लगाए जाएंगे तथा अवैध फेरीवालों और अनधिकृत पार्किंग पर नियंत्रण किया जाएगा।
बारिश में जलभराव रोकने के लिए आपकी योजना क्या है? - वार्ड में 100% गटर और ड्रेनेज कार्य पूर्ण किया जाएगा। नालों की डी-सिल्टिंग, प्री-मानसून प्लानिंग और सतत निगरानी से जलभराव की समस्या को जड़ से समाप्त किया जाएगा।
स्कूल, अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं पर आपकी प्राथमिकता क्या है? - मनपा स्कूलों में प्ले-ग्राउंड, बैडमिंटन व फुटबॉल कोर्ट, आधुनिक लैब और पुस्तकालय विकसित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जहां CCTV कैमरे नहीं हैं वहां लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाया।
BMC फंड के पारदर्शी उपयोग को कैसे सुनिश्चित करेंगी? - सभी वर्क ऑर्डर सार्वजनिक किए जाएंगे। भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुंबईकरों के पैसे का ईमानदार उपयोग मेरी प्राथमिकता है।
जनता से संपर्क कैसे रखती हैं - जनसंपर्क कार्यालय, मोबाइल, ई-मेल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया और 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से जनता से लगातार संपर्क में रहती हूं।
यदि काम नहीं किया तो जनता आपको कैसे जवाबदेह ठहराएगी?- जनता जनार्दन है। उनका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है। मौका मिला तो पूरे कार्यों का हिसाब जनता को दूंगी।
वार्ड 110 के लिए सबसे अच्छी उम्मीदवार क्यों हैं? - मोदी सरकार, देवेंद्र फडणवीस सरकार, लाडली बहनों के आशीर्वाद और युवाओं के समर्थन से हमारी जीत सुनिश्चित है। मैं हमेशा जनता के बीच रही हूं—चाहे समस्या सामाजिक हो, शैक्षणिक हो या स्वास्थ्य से जुड़ी।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं वार्ड 110 के लिए सबसे सक्षम और योग्य उम्मीदवार हूं।
वार्ड 110 में विकास, पारदर्शिता और जनसेवा का भरोसा।
जनता का संदेश—
“काम पर वोट, विकास पर विश्वास”


रिपोर्टर