बिहार दिवस के उपलक्ष में बैटरी चलित ट्राई साइकिल का सांसद ,विधायक ने किया वितरण

संवाददाता राम कृष्ण कुमार विकास की रिपोर्ट 

शिवहर ---- बिहार दिवस के उपलक्ष पर शिवहर समाहरणालय परिसर से सांसद लवली आनंद ,विधायक डॉ श्वेता गुप्ता के द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत बैटरी चलित साइकिल का वितरण किया है। उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूदरहे।

बिहार सरकार की 'मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र (संबल) योजना' के तहत 40% या अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नि:शुल्क बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की जा रही है। यह योजना 18 वर्ष से अधिक आयु के बिहार के निवासी (2 लाख से कम वार्षिक आय) के लिए है। आवेदन समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर किया जा सकता है। दिव्यांगजनों को शिक्षा और रोजगार के लिए आने-जाने में आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट