48 वर्षीय व्यक्ति की नदी से शव बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 21, 2026
- 288 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के ग्राम नुआव में 48 वर्षीय व्यक्ति की नदी से शव बरामद किया गया। प्राप्त समाचार के मुताबिक नदी में उतराया हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी गई और घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भभुआ भेज दिया। मृतक के शरीर पर कपड़े और जूते पहने हुए पाया गया। दबे जुबान ग्रामीण कहते नजर आए कि लगता है किसी ने किसी प्रकार से हत्या कर शव को नदी में फेंका है या नदी में डुबा कर हत्या कर दिया गया होगा। मृतक का नाम मनोज सिंह उम्र करीब 48 वर्ष पिता स्व 0 कमला सिंह ग्राम नुआव थाना दुर्गावती जिला कैमूर के निवासी बताए जाते हैं। मनोज सिंह तीन बच्चों के पिता थे और अपनी बेटी की शादी पिछले साल से रचाई थी। हालांकि पुलिस इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रही है लेकिन परिजनों के बयान पर थाने में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। पुलिस के जांच के बाद ही कुछ कहा जासकता है कि डूब कर मौत हुई है या हत्या कर फेंका गया है। जबकि गांव से उत्तर प्रदेश सीमा में जाने के लिए गांव के पास ककरैथ कर्मनाशा नदी पर पहले से ही पुल बनी हुई है और यह घटना पुल से महज आधा किलो मीटर दूरी पर ही शव बरामद किया गया है।


रिपोर्टर