न्यू मास्टरमाइंड स्कूल इकलेरा का वार्षिकोत्सव ऊर्जा कार्यक्रम हुआ संपन्न छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 02, 2026
- 177 views
तलेन । न्यू मास्टर माइंड एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल इकलेरा का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उर्जा एव प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांगीलाल कश्यप, त्रिलोक पालीवाल, सरपंच श्रवण पाटीदार,जनपद उपाध्यक्ष अतुल चोधरी, , हरिनारायण कुंभकार, कैलाशनारायण राठौर, रामबाबू मंडल, रामेश्वर विजयवर्गीय, सुरेश पाटीदार ,मनोहर प्रजापति, कमल सिंह यादव, उपस्थित रहे।कार्यक्रम में तलेन मास्टरमांइड विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव ऊर्जा कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक संगीत, नृत्य, ड्रामा व प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
वही कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में छात्र-छात्राओ द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों कि प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम मे इकलेरा नगर के वरिष्ठजन, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं पत्रकारगण, एवं विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के माता-पिता उपस्थित रहे।


रिपोर्टर