संस्कार कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तलेन में बाल मेले का हुआ भव्य आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 30, 2025
- 150 views
तलेन । संस्कार कन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, तलेन के विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले का शुभारंभ नारायण सिंह जी यादव,अध्यक्ष नगर परिषद तलेन के मुख्य आतिथ्य में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
बाल मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु आकर्षक झूले, खेल–खिलौने, विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। चाट, गोलगप्पे, समोसे, जलेबी, आइसक्रीम आदि व्यंजनों ने बच्चों एवं अभिभावकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन पवन जी यादव मनीष यादव द्वारा किया गया
मेले के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नृत्य, गीत, नाटक एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन संचालक देव सिंह यादव के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए हर्षोल्लास एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


रिपोर्टर