हिंदू सम्मेलन को लेकर हुआ भूमि पूजन व ध्वजा स्थापना

तलेन । अमलार मंडल का ग्राम बावड़ीखेड़ा में शासकीय हाई स्कूल बावड़ीखेड़ा परिसर में 4 जनवरी 2026 को भव्य हिंदू सम्मेलन होने वाला है उसी को लेकर रविवार को  ग्राम बावड़ीखेड़ा अमलार रामपुरा फूलपुर टिकरिया मालाखेड़ी एवं बामोरा के समस्त सनातन समाज के लोगों की उपस्थिति में  गायत्री परिवार के वेदाचार्य  महेश जी एवं  राकेश जी द्वारा वेद मंत्रों के साथ भूमि पूजन कर एवं भागवा ध्वज स्थापित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर बावड़ीखेड़ा से भव्य कलश यात्रा से हुआ जिसमें आठों गांवों से माता, बहने बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग हिन्दू सनातनी व तलेन खेड़ापति हनुमान मंदिर के मंहत रामकृष्ण  भारती भी  हुए। कलश यात्रा गली मोहल्ले से होते हुए मुख्य सड़क एवं आनंद नगर से शासकीय हाई स्कूल बावड़ीखेड़ा में पूर्ण हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री हरिसिंह  केशवाल उपस्थित थे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट