पीएम श्री शासकीय स्कूल में सामूहिक रूप से मनाया गया वीर बाल दिवस


तलेन । पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सामूहिक रूप से वीर बाल दिवस मनाया गया। वीर बाल दिवस पर  गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात वीर बाल दिवस को लेकर प्रश्न मंच प्रतियोगिता, सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस कार्यक्रम में  सरस्वती शिशु मंदिर, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, एसबीएस स्कूल, कन्या हाई स्कूल, पीएम श्री स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, शासकीय स्कूल बावड़ी खेड़ा,  छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय हाई स्कूल बावड़ीखेड़ा, द्वितीय स्थान सरस्वती उच्च विद्या मंदिर तलेन एवं तृतीय स्थान सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया । सभी विजेता टीमों के  छात्र-छात्राओं को  पुरस्कार प्रदान किए गए  तथा तथा कार्यक्रम में भाग लेने ने वाले  सभी छात्र छात्राओं  को  बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर  जी की तस्वीर प्रदान की गई। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गीत भी प्रस्तुत किए गए। का कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम सामुहिक गान भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक  प्रमोद सिंह पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु गोविंद सिंह के सुपुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह का बलिदान आज की युवा पीढ़ी के लिए राष्ट्र प्रेम का प्रेरणामयी उदाहरण है। उन्होंने कहा, “वीर शहजादों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर भी राष्ट्र और धर्म की रक्षा की। हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए विद्यालय, समाज और राष्ट्र के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।”कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार यादव ने किया।इस मौके पर , पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, राम कृष्ण यादव , बादल यादव,लखन यादव , दीपक बैरागी, राजेन्द्र यादव,राघव पंवार, बलवंत यादव,आशीर्वाद यादव ,प्राचार्य अशोक कुमार पाटीदार , गोपाल कृष्ण यादव, श्रीमती स्नेहलता तिवारी , प ओम प्रकाश सक्सेना सभी विद्यालय का स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट