ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की पुण्यतिथि मनाई गई
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 25, 2025
- 168 views
तलेन । गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर तलेन में ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की पुण्यतिथि मनाई गई । जिसमें नगर तलेन के थाना प्रभारी राकेश दामले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । साथ ही नगर तलेन के अन्य गणमान्य नागरिक चंदरसिंह यादव उस्ताद, , शिवप्रसाद शर्मा, चैतन्यस्वरूप जी माथुर, अशोक माहेश्वरी , रामनारायण तिवारी, अरुण अग्रवाल ,मानसिंह यादव फौजी सरकार एवं ईश्वरीय परिवार के अन्य भाई बहन उपस्थित रहे। सभी भाई बहनों ने प्रकाश भाई जी को पुष्प माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए । एवं बीके देव दीदी के द्वारा भाईजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।इसके पश्चात भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।


रिपोर्टर