कंजरो से किसान परेशान चोरी के खिलाफ दिया ज्ञापन

तलेन । तलेन क्षेत्र में  खेतों के कुओं में लगी पानी की मोटरें लगातार चोरी हो रही है इसी समस्या को लेकर रविवार को मिर्जापुर ,तलेन के किसानों ने एक ज्ञापन थाना प्रभारी राकेश दामले को दिया गया। ज्ञापन में किसानों द्वारा पानी की मोटर की चोरी लेकर माधपुर के कंजरो नाम दिये गये है। किसानों द्वारा उन पर मोटर चोरी का आरोप लगाया है किसानों ना कहना है कि तलेन के मिर्जापुर के किसान राधेश्याम  पिता नारायण सिंह यादव के कुंए से 5 एचपी की मोटर एवं प्रभुलाल पिता रतिराम के कुएं से एक 5 एचपी की मोटर  , दो दवाई छिड़कने वाले पंप, तथा धुआ खेड़ी रोड पर पिंकेश यादव तलेन के कुएं में से 5 एचपी की मोटर  चोरी  होने को लेकर माधपुर गांव के विजेंद्र कंजर, भूरिया उर्फ अखिलेश , दिलीप कंजर, विक्रम कंजर के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 19 दिसंबर को रात में चोरी  की गई है। तथा उक्त कंजरो द्वारा तलेन में किसानों की मोटर बांध रखी है उनसे   तलेन रुपए लेना आते हैं और मोटर चोरी करते हैं। ज्ञापन में इन लोगों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट