विवाहिता से घरेलू उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति व सास पर गंभीर आरोप
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 19, 2025
- 154 views
भिवंडी। शहर में एक विवाहिता ने अपने पति और सास के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता 25 वर्षीय महिला है, जो भिवंडी के शास्त्री नगर क्षेत्र में रहती है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति यासीन मोहम्मद इलियास शेख (28 ) और सास नसीमाबानो मोहम्मद इलियास शेख (उम्र 65 वर्ष), दोनों अहमदाबाद, गुजरात निवासी हैं। दोनों ने आपसी मिलीभगत से उसे प्रताड़ित किया।शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को घर में सामान्य रूप से रहने और काम करने नहीं दिया। उसे समय पर भोजन नहीं दिया गया और लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके अलावा पति द्वारा घरेलू खर्च और आवश्यक जरूरतों के लिए, यहां तक कि मोटरसाइकिल खरीदने के लिए भी पैसे न देने का आरोप लगाया गया है, जिससे पीड़िता को गंभीर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा।पु।लिस के अनुसार, यह कथित घटनाक्रम 23 जून 2024 की सुबह से 6 नवंबर 2025 की रात के दौरान आनंद होटल के पास, पांचू कंपाउंड, शास्त्री नगर, भिवंडी क्षेत्र में घटित हुआ। पीड़िता ने 18 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसी दिन मामला पंजीकृत किया गया। भिवंडी शहर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर