भिवंडी मनपा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 19, 2025
- 175 views
चुनाव लड़ने के प्रत्याशियों द्वारा पैनल बनाने के लिए जोड़तोड़ हुआ शुरू
भिवंडी। चुनाव आयोग द्वारा मुंबई सहित 29 महानगर पालिकाओ में चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद भिवंडी मनपा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।90 सदस्यों वाली भिवंडी मनपा चुनाव के मद्देनजर इच्छुक उम्मीदवार पार्टियों के कार्यालयों में टिकट पाने की जुगाड लगाना शुरू कर दिया है।इसके साथ 4 सदस्यों का पैनल बनाने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दिया है।इसके साथ ही दलबदल भी तेज हो गया है।
भिवंडी मनपा में 90 नगरसेवकों के लिए चुनाव होने वाला है।इसके लिए कुल 23 प्रभागों में से 21 प्रभागों में 4 और शेष 2 प्रभागों में 3 उम्मीदवार का पैनल चनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएगा भिवंडी मनपा का कार्यकाल वर्ष 2022 में खत्म होने के उपरांत मनपा में सरकार द्वारा प्रशासक राज कायम कर कामकाज चलाय जा रहा था भिवंडीकर करीब 3 वर्षों से मनपा चनाव की प्रतीक्षा कर रहे थे विधानसभा चृनाव समापन के बाद भिवंडी मनपा चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक दल जुटे थे।पिछली बार 2017 में सम्पन्न हए भिवंडी मनपा चनाव में कांग्रेस पार्टी को सर्वाधिक 47 सीटें मिली थीं और मनपा में भाजपा 20 सीटे पाकर दूसरे नंबर पर और शिवसेना 13 एवं कोणार्क विकास आघाडी गठबंधन आरपीआई एकतावादी को 10 सीट पर जीत हासिल हई थीं।
कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी 18 नगरसेवकों द्वारा पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर की गई क्रास वोटिंग से कोणार्क विकास आघाडी का प्रत्याशी महापौर निर्वांचित हआ था। सूत्रों की माने तो आगामी मनपा चनाव में भिवंडी विकास मंच के संस्थापक कांग्रेस के पूर्व महापौर जावेद दलवी कांग्रेस को छोड़कर भिवंडी विकास मंच को वषों बाद पुनर्जीवित कर कुछ सहयोगियों के साथ मनपा चनाव लड़ेंगे ऐसी चर्चा शहर में फैली है।2017 में 47 नगरसेवकों वाली कांग्रेस में 18 नगरसेवकों के दलबदल से भिवंडी में कमजोर हई कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे गिरा है भाजपा विधायक महेश चौघुले व सपा विधायक रईंस शेख भी मनपा सत्ता के लिए दमदार तरीके से प्लानिंग कर रहे हैं।लोगों की मानें तो सपा भी भिवंडी में अंतर्कलह से जझकर कमोवेश कमजोर हुई है।सपा में संगठन नाम की कोई चीज नहीं होने से सपा के पुराने कार्यकर्ताओं में कोई जोश दिखाई नहीं पडता है। प्रदेश सपा मुखिया विधायक अबू आसिम आजमी और विधायक रईस शेख की जोडी ही अपने राजनीतिक कौशल के दम पर ही मनपा चुनाव में करामात कर सकती है।
सभी राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत.....
महाविकास आघाडी राष्ट्रवादी शरद पवार गुट में शामिल 18 बागी पूर्व नगरसेवक के साथ महाविकास आघाडी सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा के कार्यकाल में होने वाले प्रथम मनपा चुनाव में अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किए जाने की प्लानिंग सहयोगी दलों के साथ करने में माथापची कर रहे हैं भिवंडी मनपा में अबकी बार एमआईएम भी मजबूती से दस्तक देने की तैयारी में है।राष्ट्रवादी अजित पवार गृट भी मनपा चृनाव मंदमदार प्रदशन को लेकर उत्साहित होकर चृनाव व्यूह रचना में जुटी है।वही डीसीएम एकनाथ शिंदे के दम पर शिवसेना अपनी ताकत आजमाने में जुटी है।वही भिवंडी में शिवसेना उद्धव गुट को अपनी जमीन तलाशने की चुनौती है।
भिवंडी मनपा में सीट आरक्षण का आंकड़ा.....
कुल 90 नगरसेवकों वाली भिवंडी मनपा में अनुसूचित जाति एससी के लिए आरक्षित 3 जगह में 2 महिला की खातिर आरक्षित है।एसटी के लिए 1 सीट. ओबीसी के लिए 24 में से 12 महिला और सर्वसाधारण 62 में से 31 सीट महिलाओं को चुनाव आयांग द्वारा आरक्षित की गई है।


रिपोर्टर