भगवानपुर प्रखण्ड के उमापुर गांव में आगामी 24 से 30 दिसम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक यह दिव्य कथा होगा रसपान 

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- भारतभूमि, जहाँ हर कण-कण में भक्ति की गंगा प्रवाहित होती है, उसी पावन धरा बिहार राज्य के कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित सुंदर ग्राम—उमापुर। माता मुंडेश्वरी मंदिर से मात्र 1 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में इस वर्ष एक अलौकिक, अद्भुत और दिव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है—श्रीमद् भागवत कथा का पावन उत्सव। 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक यह दिव्य कथा रसपान कराया जाएगा। इस कथा का संगीतमय, मधुर और ज्ञानमय अमृत हमें अपने श्रीमुख से पिलाएंगे—परम पूज्य श्री अभिनंदन जी महाराज। जिनकी कथा में भक्ति भी है, ज्ञान भी है, जीवन का सार भी है और हृदय को स्पर्श करने वाला करुण रस भी।

इस सात दिवसीय कथा आयोजन के मुख्य आयोजक हैं— नागेश दुबे, उपेंद्र दुबे, सोनू दुबे एवं सुनील दुबे, जो अपने पूरे सामर्थ्य और श्रद्धा के साथ इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में लगे हैं।

 इस आयोजन की मूल प्रेरणा और आशीर्वाद स्रोत रहे स्वर्गीय राम मुरत दुबे जी, जो पूर्व में भट्ठा मालिक थे। आज उनके पुत्र—नागेश दुबे एवं सोनू दुबे—अपने पिता की परंपरा, उनकी भक्ति और उनके संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने  जा रहे हैं। श्रद्धालुओं, यह वही परिवार है जिन्होंने विगत दोनों नवरात्रियों में माता मुंडेश्वरी दरबार और उमापुर मां काली मंदिर की भव्य सजावट कराकर सभी भक्तों का हृदय जीत लिया। लाखों रुपये की साज-सज्जा, अलौकिक झांकी और दिव्य प्रकाश व्यवस्था ने मंदिर परिसर को स्वर्गिक रूप प्रदान किया था। यह भी गौरव की बात है कि सजावट कराने वाले कलाकार बिहार के नहीं, बल्कि दूर कोलकाता से आते हैं, जो अपनी कला से मुंडेश्वरी दरबार को अद्भुत रूप दे देते हैं। कुछ विशेष पुष्प भी विदेशों से मंगाकर सजावट में उपयोग किए जाते हैं, जिससे मंदिर का सौंदर्य और भी अद्वितीय दिखाई देता है।

प्रिय भक्तों, कथा के अंतिम दिन 31 दिसंबर को भव्य महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि परिवार सहित पधारें, आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट