नगर परिषद तलेन में हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 17, 2025
- 459 views
तलेन । नगर में सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में 2003 की मतदाता सूर्ची के वेरिफिकेशन के लिए हेल्प डेस्क की शुरूआत की गई। जिसका शुभारंभ नायब तहसीलदार मनोज शर्मा व नपा सीएमओ लीलाधर सेन द्वारा किया। अब नगर के सभी 15 वार्डो के मतदाताओं को फॉर्म भरने और वेरिफिकेशन प्रक्रिया में परेशानी नहीं होगी। मतदाता अब कार्यालयीन समय में कर्मचारियों की सहायता से अपने दस्तावेजों का सत्यापन और फॉर्म भरने का कार्य आसानी से कर सकेंगे।


रिपोर्टर