भिवंडी में ऑटो गैरेज में लगी आग,3 चार पहिया वाहन जलकर खाक

भिवंडी। भिवंडी कल्याण रोड पर स्थित राजनोली नाका इलाके में बुधवार को एक ऑटो गैरेज में अचानक आग लग गई। इस आग के कारण गैरेज में रिपेयरिंग के लिए खड़ी तीन कारें जलकर खाक हो गईं।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इस बीच स्थानीय लोगों की सतर्कता से कई कारों को जलने से बचाया गया,जिसे नागरिकों ने कारों को आसपास के इलाके में स्थानांतरित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी की हद में मुंबई नाशिक हाइवे पर स्थित राजनोली क्षेत्र में स्थित केजे ऑटो गैरेज में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग की घटना से क्षेत्र में काफी अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही आग ने हिंसक रूप लिया, मरम्मत के लिए गैरेज में रखी दो से तीन कारें पूरी तरह से जल गईं। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई।जिसके बाद एक फायर ब्रिगेड वाहन घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया ।अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन गैराज मालिक को आग में काफी नुकसान हुआ है, तथा नागरिकों की सतर्कता के कारण आसपास के क्षेत्र की कई कारों को नुकसान से बचा लिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट