कलेक्टर ने किया ब्यावरा विधानसभा में एसआईआर कार्य का निरीक्षण

राजगढ़ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गुरूवार को विधानसभा क्रमांक 161 ब्यावरा अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision - SIR) कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 65, 67 एवं 68 का भ्रमण कर कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से ई.एफ. फॉर्म- 6, 7, 8 एवं 8A के वितरण और संकलन, साथ ही बीएलओ ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने वर्ष 2003 या उससे पूर्व जन्मे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य की स्थिति भी जानी।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ राजनैतिक दलों के बीएलए से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि एसआईआर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत संचालित एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाना है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, एसआईआर कार्य में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं, विवरण संशोधन एवं स्थानांतरण से संबंधित सुधार किए जाते हैं। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक चरण में फील्ड वेरिफिकेशन, फॉर्म सत्यापन एवं समयबद्ध ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करें, ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और अद्यतन रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट