मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंप स्मरण पत्र

रैली निकाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पत्रकार, पत्रकार सुरक्षा क़ानून सहित 6 सूत्रीय मांगो का सौपा पत्र

राजगढ़ । मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया जी के दिशा- निर्देश में प्रदेश के सभी जिलों के साथ-साथ राजगढ़ जिला इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर  मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नाम एक स्मरण पत्र कलेक्टर को सौंपा गया । 

संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को स्मरण कराते हुए बताया की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के 25 वें त्रिवर्षीय और दो दिवसीय मुरैना महाधिवेशन 2025 में 26 मार्च को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय मांगपत्र दिया था। आपने मांगों के संबंध में जल्द ही चर्चा कर निराकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांगों के निराकरण का संकेत नहीं मिला, अब 6 महा बाद मंडला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि अभी तक मांगों का निराकण नहीं हुआ और सरकार में ना ही इस आशय की कोई गतिविधि ही महसूस हुई। इसी कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मरण हेतू पत्र सोपने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम मंगलवार को संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को स्मरण कराते हुए बताया की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के 25 वें त्रिवर्षीय और दो दिवसीय मुरैना महाधिवेशन 2025 में 26 मार्च को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय मांगपत्र दिया था। आपने मांगों के संबंध में जल्द ही चर्चा कर निराकरण करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांगों के निराकरण का संकेत नहीं मिला, अब 6 महा बाद मंडला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि अभी तक मांगों का निराकण नहीं हुआ और सरकार में ना ही इस आशय की कोई गतिविधि ही महसूस हुई। इसी कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मरण हेतू पत्र सोपने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम मंगलवार को संघ ने  मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव सत्यनारायण  वैष्णव, संभागीय अध्यक्ष नागेश जोशी, राजगढ़ जिला इकाई जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला महासचिव  दिनेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में सभी साथी पत्रकार खिलचीपुर नाका राजगढ़ मे एकत्र हुए, जहाँ से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित छै:सूत्रीय मांगो का स्मरण पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन के जिला पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या मे श्रमजीवी पत्रकार साथी उपस्थिति रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट