राजगढ़ के गागोरनी में रास्ते विवाद पर दो परिवारों में संघर्ष: 8 लोग घायल, तीन गंभीर; पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 22, 2025
- 933 views
राजगढ़ । राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र के गागोरनी गांव में बुधवार सुबह रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद घर के सामने से निकलने वाले रास्ते को लेकर था। आरोप है कि तस्लीम नामक युवक ने अपने 10 से अधिक साथियों के साथ मिलकर दिनेश बैरागी के परिवार पर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला किया।
अचानक हुए इस हमले में घायल सभी आठ लोगों को उपचार के लिए जीरापुर अस्पताल ले जाया गया। वहां से तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए जीरापुर, खिलचीपुर और माचलपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया गागोरनी गांव में भोजपुर पुलिस भी तैनात की गई है। पुलिस ने हमले में शामिल तीन आरोपी तस्लीम,शाहरुख और इब्राहिम को हिरासत में लिया है,जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
हमले के बाद गांव में तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जीरापुर के इंदर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। करीब 10 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को शांत किया। सुरक्षा की दृष्टि से गर्नी गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया देखते-देखते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया!


रिपोर्टर