ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर दीपावली का आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम हुआ आयोजित


तलेन । शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र तलेन पर  दीपावली के उपलक्ष में आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को तिलक एवं अंग वस्त्र  भेंट  कर सम्मान किया तत्पश्चा महालक्ष्मी जी की पूजा की गई ।कार्यक्रम  में उपस्थित बीके तेजस्वी दीदी ने दीपावली का महत्व बताया की दीपावली में सब अपने घरों की सफाई करते हैं इसी तरह हम भी अपने अंदर की सफाई कर  दीपराज शिव बाबा से हम आत्मा रूपी दीप को जलाएं और अपने अंदर प्रकाश फैलाएं उन्होंने बताया कि हम काम क्रोध लोभ मोह अहंकार अज्ञानता के अंधकार में भटकते हुए मानव को ज्ञान प्रकाश की जरूरत है शिवा परमपिता परमात्मा के ज्ञान से हर एक आत्मा का दीप जलाएं साफ सफाई का रहस्य बताया कि अपना पुराने विकारों को परमात्मा की याद से खत्म कर नए जीवन का आरंभ करना जिसमें सभी ईश्वरीय परिवार जुड़े हुए  शिव प्रसाद शर्मा जी  चंद्रर सिंह यादव उस्ताद , कैलाश मोहन यादव , गोवर्धन उम्रठ , सिद्धू राठौर ,कैलाश सेन , अरुण अग्रवाल , मनोहर सोनीष डॉक्टर शिवनारायण सक्सेना,  भागवत पवार ,हरिओम  यादव सभी ने दीपावली धनतेरस की शुभकामना दी। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुएबीके देव दीदी ने धनतेरस का रहस्य बताएं उन्होंने कहा घर की सफाई करते हैं सफाई करना अर्थात सत्य स्वरूप में स्थित होना यानी लक्ष्मी जी का आह्वान करते हैं तो वह लक्षण जो श्रेष्ठ है उसका हम आवाहन करें जैसे लक्ष्मी जी के हाथों से धन भी खेतीहै ऐसे हम अपने जीवन को भी परमात्मा की याद से अपनेजीवन कोअमूल्य धन से संपन्न कर दे तभी हम सही मायने में दीपावली मनाएंगे उन्होंने आत्मज्ञान की रोशनी में काम क्रोध लोभ मोह अहंकार और अलसी की अमावस्या को जलन और शुद्ध स्नैह शांति संतोष आत्मिक भाव और नम्रता की पूर्णमासी अर्थात पूर्णता युग का आवाहन किया महालक्ष्मी की आरती कर परमात्मा को भोग लगाकर सबका मुंह मीठा कराया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट