बिना रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण के संचालित हो रहे तलेन के फिरोजिया दवाखाना को किया सील
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 16, 2025
- 1542 views
तलेन
नगर तलेन में बिना रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण के संचालित हो रहे फिरोजिया दवाखाना को आज शाम गुरुवार को नरसिंहगढ़ से आई सीबीएमओ राजेंद्र अहिरवार की टीम द्वारा सील किया गया । फिरोजिया दवाखाना की लगातार शिकायतें मिल रही थी की बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल संचालित किया जा रहा है उसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है फिरोजीया दवाखाना का डॉ विनय तंतुवाय के नाम रजिस्ट्रेशन है। जिसका रजिस्ट्रेशन मार्च 2025 तक को एक्सपायर हो गया था। जिसका नवीनीकरण नहीं किया गया व बिना रजिस्ट्रेशन नवीकरण संचालित किया जा रहा था । फिरोजीया दवाखाना को सिद्दीकी लाला के द्वारा नगर में संचालित किया जा रहा है।


रिपोर्टर