धूमधाम से मनाया गया तलेन में विजयादशमी पर्व, 35 फीट के रावण का हुआ दहन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 03, 2025
- 300 views
तलेन
नगर तलेन में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।नगर की हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वाधान में चल समारोह नगर में निकला गया। चल समारोह बैंड बाजे के साथ भगवान के विमान व आंखाडो के साथ शाम 5:00 बजे प्रारंभ हुआ ।चल समारोह में शामिल अखाड़े के उस्तादों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाएं । वही खंडवा से आए दयाराम पटेल के अखाड़े के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए ।चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ दशहरा मैदान पहुंच । जहां पर आकर्षक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया ।
हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के द्वारा, राम लक्ष्मण बने पात्रों व अखाड़े के उस्तादों, प्रशासनिक अधिकारियों का साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया नगर पटेल व नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की गई तथा 35 फीट ऊंचे बने रावण का दहन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। वही अवस्थाओं के चलते दशहरे मैदान पर गए लोगों आते समय भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।


रिपोर्टर