भिवंडी में नमो युवा रन मैराथन का आयोजन

1500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


भिवंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, भिवंडी शहर जिला की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर "नमो युवा रन मैराथन" प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन की शुरुआत ऊर्जा और जोश से भरे माहौल में हुई। भिवंडी पश्चिम के विधायक महेश चौघुले और भाजपा जिला अध्यक्ष रविकांत सावंत ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का हौसला बढ़ाया। युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू चौघुले के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ मैराथन में हिस्सा लिया और आयोजन को ऐतिहासिक रूप दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।विधायक महेश चौघुले ने कहा कि "नमो युवा रन मैराथन" ने न केवल युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि समाज में सामूहिकता और स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ाई।इस आयोजन को सफल बनाने में श्याम अग्रवाल, श्याम भोईर, मंगेश यादव, एड. हीरालाल कोरे, विकास बाफना सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट