बैंक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलेन में भेंट की सामग्री
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 01, 2025
- 320 views
तलेन । सामाजिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड ग्रामीण कोटा बैंक शुजालपुर द्वारा बुधवार को तलेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 थ्री सीटर चेयर , 5 टेबल , 20 कुर्सी ,5 सीलिंग फैन 2 डॉप्लर मशीन भेंट की गई। बैंक के शाखा प्रबंधक भरत यादव ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया कि बैंक द्वारा समय-समय पर सामाजिकत्व संस्थाओं जैसे , थाना आंगनबाड़ी स्कूल सहित आदि जगहों पर बैंक द्वारा आवश्यकतानुरूप सामग्रियां भेंट की जाती है। इस दौरान हॉस्पिटल में डॉक्टर धर्मेंद्र वामनीय जी को पौधे भी भेंट किए गए। इस मौके पर एरिया मैनेजर जितेंद्र वर्मा, ब्रांच मैनेजर भरत यादव, सहित बैंक स्टाफ से अभिषेक भंडारी, राहुल नाई , अंकित पटेल, और तलेन अस्पताल SML निशा राठौर ओर स्टाफ मौजूद रहा।


रिपोर्टर