तलेन में गाजे-बाजे के साथ पंडालों में विराजी मां
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 23, 2025
- 205 views
तलेन । सोमवार को नगर तलेन में कई जगहों पर धुमधाम व डीजे ढोल के साथ माता रानी पांडलो में विराजती हुई । नगर में श्री कबीर कला मंडल हनुमान पुरा, श्री बजरंग कला मंडल चौधरी पुरा, मां चिंतपूर्णी कला मंडल संजय कॉलोनी , श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर इकलेरा रोड, गणेश मंदिर, जगह माता रानी की स्थापना हुई । वहीं नगर के श्री राधा कृष्ण मंडल मंडलोई पुरा द्वारा बड़ी संख्या में लोगों के साथ डीजे पर नाचते गाते हुए माता रानी की प्रतिमा पंडाल लेकर पहुंचे तथा माता की स्थापना की गई तत्पश्चात् गरबे का आयोजन हुआ। श्री राधा कृष्ण कला मंडल , कबीर कला मंडल के द्वारा आकर्षक झांकी बनाई गई है। वही मां चामुंडा माता मंदिर पर भी गरबे का आयोजन किया रहा है । सभी जगह प्रतिदिन पंडालों पर गरबा तथा प्रसाद वितरण किया जा रहा है। वही नगर के चामुंडा माता मंदिर, सद्गुरु आश्रम पर नो दिवसीय रामायण पाठ किया जा रहा है।


रिपोर्टर