पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता के लिए महिला पुरुषों को दिलवाई शपथ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 19, 2025
- 406 views
तलेन । तलेन के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 पर पोषण माह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड की गर्भवती ,धात्री महिलाएं किशोरी बालिकाएं व पुरुष वर्ग भी उपस्थित रहे। क्योंकि माता तो बच्चों के पोषण पर ध्यान देती है लेकिन पिता को भी ध्यान देने की जरूरत होती है। इसलिए इस कार्यक्रम में पुरुषों को भी शामिल किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सेक्टर सुपरवाइजर रचना रावत द्वारा उपस्थित महिलाओं पुरुषों को पोषण संबंधित जानकारी दी गई व शपथ दिलवाई गई।


रिपोर्टर