पीएम श्री स्कूल में पालक शिक्षक बैठक हुई संपन्न


तलेन । मंगलवार को तलेन के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में पालक शिक्षक बैठक  संपन्न हुई बैठक में विद्यालय के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई  बैठक की अध्यक्षता श्री मधु  पुष्पद एवं मुख्य अतिथि दिलीप सिंह परिहार ने की। बैठक में पधारे हुए सभी अभिभावकों का प्राचार्य द्वारा तिलक एवं पुष्पाहार से स्वागत किया गया । उनके बच्चों के त्रैमासिक परीक्षा में प्राप्त अंक बताए गए तथा किस प्रकार अंकों में और वृद्धि करें ,इसके लिए अभिभावकों से सुझाव मांगे गए तथा विधालय प्राचार्य  अशोक कुमार पाटीदार के द्वारा सुझाव दिए गए कार्यक्रम में अभिभावक विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा बैठक मे पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त  वरिष्ठ शिक्षक प्रमोद सिंह पवार के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार यादव ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट