विदाई समारोह हुआ आयोजित शिक्षिका ने प्रिंटर के लिए दी सहायता राशि

तलेन । सोमवार को शासकीय हाईस्कूल बावड़ी खेड़ा में विदाई समारोह आयोजित किया गया इस विदाई समारोह में सुश्री उजमा सुल्ताना विद्यालय की पूर्व प्राचार्य व शिक्षिका श्रीमती किरण साहू को विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि ए ई ओ केंद्र प्रभारी प्राचार्य शा उ मा वि तलेन से श्री अशोक  पाटीदार एवं संकुल केंद्र प्रभारी प्राचार्य शा उ मा वि अमलार से श्री शत्रुंजय जी श्रीवास्तव की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई।विदाई कार्यक्रम में श्रीमति किरण साहू मैडम द्वारा विद्यालय को प्रिंटर मशीन के सहयोग हेतु 15000 रुपये का फण्ड स्कूल के शाला विकास अकॉउंट में ट्रांसफर किए गए ।दोनों शिक्षिकाओं के सहयोग एवं अच्छे कार्यकाल की सराहना विद्यालय परिवार द्वारा की गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट