शासकीय स्कूल में अमलार हर्षौल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस शिक्षक ने दी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 18, 2025
- 445 views
तलेन । ग्राम अमलार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमलार के शिक्षक श्री नर्मदा प्रसाद पाटीदार उच्च माध्यमिक शिक्षक के द्वारा विद्यार्थियों के प्रोत्साहन स्वरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपए की राशि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रदान की गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना हमारे शिक्षक द्वारा की गई इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/ शिक्षिका ग्राम पंचायत अमलार के सरपंच, उप सरपंच महोदय, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।


रिपोर्टर