जिला में विधि व्यवस्था संधारण आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है--प्रभारी मंत्री
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 16, 2025
- 53 views
रोहतास।माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 'रोहतास जिला में विधि व्यवस्था संधारण, विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आप सबों के सहज सहयोग और समर्थन के बल पर जिला प्रशासन ने ना केवल अपना दायरा बढ़ाया है बल्कि सरकार की सभी विकासपरक तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को पहुंचाने का कार्य किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा कुछ योजनाओं की घोषणा की थी। जमीनी धरती पर उतारने के लिए प्रगति यात्रा के क्रम उक्त योजनाओं को बहुत कम समय में संबंधित विभागों के द्वारा स्वीकृति दे दिया गया है। उक्त योजनाओं की कूल लागत 935 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा रोहतास जिला में विभिन्न विभागों के कुल 971 योजनाओं शिलान्यास किया गया। जिसकी कुल लागत 1110 करोड़ रुपया है। शीघ्र ही इन योजनाओं को पूर्ण कर लिया जाएगा।
शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 अतंर्गत जिले के वर्ग 1 से 8 तक सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 2 लाख 36 हजार 050 छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक उपलब्ध कराया गया है। जिले में चिन्हित 5295 दिव्यांग बच्चों में से 2126 दिव्यांग बच्चों का वित्तीय वर्ष 2025-26 में विद्यालयों में नामांकन कराया गया हैं। शिक्षकों की नियुक्ति के तहत कुल 1293 शिक्षको का काउंसलिंग के उपरान्त कुल 1064 शिक्षकों द्वारा आवंटित सरकारी विद्यालयों मे योगदान किया गया है। TRE-3 के तहत कुल 1156 प्रधान शिक्षको का काउंसलिंग के उपरान्त कुल 978 प्रधान शिक्षकों द्वारा आवंटित सरकारी विद्यालयों में योगदान किया गया है। जिले में मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित कुल 2030 विद्यालय है जिनमें 1209 प्राथमिक विद्यालय एवं 821 उच्च प्राथमिक विद्यालय है। मध्याह्न भोजन योजना के संदर्भ में बताते हुए खुशी हो रही है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा रसोईया का मानदेय 1650 रूपये से बढ़ाकर 3300 रूपये कर दिया गया है तथा विद्यालय के रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रूपये से बढ़ाकर 10,000 रूपये कर दिया गया है। इसी तरह सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक का मानदेय 8000 रूपये से बढ़ाकर 16000 रूपये कर दिया गया है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा आशा कार्यकर्त्ताओं की प्रोत्साहन राशि 1000 रूपये से बढ़ाकर 3000 रूपये तथा ममता कर्मियों का प्रोत्साहन राशि 300 रूपये से बढ़ाकर 600 रूपये कर दिया गया है।
रोहतास जिले में वर्ष 2025-26 खरीफ योजना में प्रगतिशीलता का परिचय देते हुए अन्नदाता किसानों के द्वारा 2 लाख 06 हजार 3 सौ 29 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाये रखने एवं किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरीत किया गया है। आत्मा द्वारा संचालित योजना अंतर्गत गत वर्ष में कुल 5128 किसानों का प्रशिक्षण दिया गया, 1457 किसानों का परिभ्रमण एवं 19 किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।
जिला उद्योग केन्द्र द्वारा वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना (PMEGP) अंतर्गत जिले में लक्ष्य 212 के विरूद्ध 249 को स्वीकृति प्रदान की गयी है, जो लक्ष्य के 117 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME ) योजना में लक्ष्य के विरूद्ध 322 लोगो को लाभ दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य के अनुसूचित जाति/जनजाति/अतिपिछड़ा वर्ग महिला युवा वर्ग के इन्टर पास शिक्षित / बेरोजगार युवक/युवतियों को अपना सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित करने हेतु अधिकतम दस लाख रूपये कि वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए चलायी जाने वाली एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 260 लोगों को लाभ दिया गया है। बिहार लघु उद्यमी योजना के अन्तर्गत सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों जिनकी आय सलाना 72000 से कम है वैसे 1539 को दो-दो लाख रूपये देने हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी।
जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग योजनान्तर्गत विभिन्न पेंशन योजना तथा इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन / इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन / इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन / बिहार निःशक्तता पेंशन एवं राज्य लक्ष्मीबाई पेंशन योजना क्रियान्वित है। मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 100000 रुपए का प्रावधान है। जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 06 लाभुकों को ई-सुविधा पोर्टल किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के द्वारा पेंशन की राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए करते हुए भुगतान किया जा रहा है। इससे समाज वृद्धजनों / असहाय लोगों विधवा, निःशक्त लोगों को जीवन निर्वाह करने में काफी मदद मिलेगी। जिले में राजस्व महा-अभियान 16 अगस्त, 2025 से 20 सितम्बर, 2025 तक आयोजन किया जाना है, जिसमें भूमि संबंधी विवरण को अद्यतन करना एवं आम रैयतों / भू-धारियों को भूमि संबंधी हो रही कठिनाईयों के निवारण हेतु परिमार्जन (खाता, खेसरा, रकबा, नाम आदि में सुधार) तथा उत्तराधिकार नामांतरण बंटवारा संबंधी आवेदनों को कैम्प मोड में प्राप्त किया जाना है। इस हेतु 16 अगस्त 2025 से 20 सितम्बर 2025 तक विभिन्न तिथियों को कुल 465 शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में त्रुटियों को सुधार करना ऑनलाईन / डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में रैयतों के नाम, खाता, खेसरा, रकबा तथा लगान से संबंधित विवरणियों में अशुद्धियां / लोप को दूर करना है।
रोहतास।जिलान्तर्गत कुल 321 विकास मित्र कार्यरत हैं। सभी विकास मित्रों के द्वारा सरकार के द्वारा संचालित सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ अनु० जाति एवं अनु0 जनजाति के परिवारों तक पहुंचाने हेतु एक कड़ी का कार्य करते हैं। वर्तमान में कुल 205 महादलित टोलों को चिन्हित कर सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कराया गया है। मुख्यमंत्री अनु०जाति एवं अनु० जनजाति छात्रावास खाद्यान्न योजना के अन्तर्गत अनु० जाति एवं अनु0 जनजाति कल्याण छात्रावास में नामांकित एवं आवासीत छात्रों को प्रति छात्र 9 किलो चावल एवं 6 किलो गेहूं कुल किलो अनाज प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
ग्रामीण गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। जिले में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक 78 हजार 6 सौ 80 आवास स्वीकृत किये गये हैं। जिसके विरुद्ध 78 हजार 5 सौ 46 लाभार्थियों के खाता में प्रथम किस्त की राशि एवं 76 हजार 7 सौ 30 लाभार्थियों के खाता में द्वितीय किस्त की राशि हस्तानान्तरित की गयी है तथा 69 हजार 9 सौ 39 आवास पूर्ण कराया गया है।
जल जीवन हरियाली अभियान अन्तर्गत जिले में पांच एकड़ से बड़े क्षेत्रफल वाले 38 एवं पांच एकड़ तक के 998 तालाब/पोखरों, 2144 आहरों एवं 9414 पईनों का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण किया गया है। जिले में कुल 812 सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार प्रारम्भ कर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन रोहतास द्वारा सड़क दुर्घटना से 07 मृतकों के आश्रितों को कुल 28,00,000 रुपए, पानी में डूबने से 46 मृतका के आश्रितों को 1,84,00,000 रुपए का भुगतान किया गया है।
महिला सशक्तिकरण के दिशा में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा “जीविका” का गठन किया गया है। अब जीविका दीदियों की संख्या 1 करोड़ 35 लाख हो गयी है। जीविका दीदियों कई तरह के रोजगार में लगी है तथा उकने द्वारा लगभग 2000 करोड़ रुपए का बचत किया गया है। जिसका सीधा लाभ परिवार की स्थिति पर पड़ा है। हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका ) संपोषित सामुदायिक संगठन कार्यकर्ता सामुदायिक सेवा प्रदाता तथा सामुदायिक संसाधन सेवी का मानदेय दूना कर दिया गया है। रोहतास जिला महिला सशक्तिकरण के दिशा में जीविका अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्तमान समय में 3 लाख 18 हजार से ज्यादा परिवार जीविका के 28 हजार 9 सौ 36 समूहों से जुड़कर अपना जीविकोपार्जन अर्जित कर सशक्त बन रही है।
बिजली के सुधार के लिए कई कदम उठाये गये हैं। आज घर-घर बिजली पहुंच गयी है। इसी क्रम में यह बताते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह यूनिट खपत तक बिना किसी शुल्क के फ्री दी जा रही है। इस योजना से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। 125 जिला पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुल 229 ग्राम पंचायतों में से 87 पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है शेष का कार्य प्रगति पर है। रोहतास जिला अंतर्गत 19 प्रखंडों में 229 पंचायतों के 2750 वार्डो में 24978 सोलर लाईट लगाया गया है। सभी 229 पंचायतों में लोक सेवा केन्द्र की स्थापना हो गयी है। जिसमें पंचायत कार्यपालक सहायकों की पदस्थापन की गयी है।
जिला परिवहन द्वारा बिहार मोटरवाहन दुर्घटना के अंतर्गत इस जिला में कुल 20 आदमी को एक करोड़ मुआवजा का भुगतान किया गया है। इसके साथ ही हिट एंड रन में साधारण बिमा के अंतर्गत 236 लाभुकों को मुअवाजा दिया गया है। मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत अबतक 10 लाभुकों के बीच पचास लाख रूपये का अनुदान दिया गया है। जिला बाल संरक्षण द्वारा परवरिश योजना अंतर्गत कुल 761 लाभुकों को 1000 रूपया प्रतिमाह DBT के माध्यम से राशि का भुगतान किया जा रहा है। जिले में प्रयोजन योजना के अंतर्गत कुल 400 लाभुकों को 4000 रूपये प्रतिमाह राशि का भुगतान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत इस वर्ष जिले के कुल 1194 लाभार्थियों को आच्छादित किया गया है।'


रिपोर्टर