हर घर तिरंगा अभियान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का नागरिकों से किया आवहान रैली निकाल कर दिया स्वच्छता का संदेश
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Aug 11, 2025
- 279 views
राजगढ़ । ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ अंतर्गत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित मंगल भवन प्रांगण से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा की शुरूआत मंगल भवन से की गई, जो विभिन्न मार्गो ब्यावरा नाका, नगर पालिका, मुख्य बजार व विभिन्न चौराहो से होते हुए जेल रोड पर पहुंची। जहां इस यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में नगरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूलीय छात्र-छात्राओं व आमजन को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने व आगामी स्वतंत्रता दिवस पर स्वच्छता का संदेश देने की अपील की। यात्रा के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश भी दिया। यात्रा के समापन पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।यात्रा का मुख्य उददेश्य सिंगल यूज प्लास्टिक को न कहे और आजादी का श्रमदान रहा। इस दौरान अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वयं सड़क पर फैले सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया। जिसमें समाज को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश मिला। इस अवसर पर नागरिकों से आव्हान किया गया कि जिस देश ने अग्रेंजो से आजादी पाई, वैसी ही इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक से भी स्वतंत्रता प्राप्त करें यह प्रयास न केवल स्वच्छता की दिशा में एक कदम है बल्कि आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संकल्प भी है।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजगढ श्री रघुनंदन शर्मा, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मण्डराह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्री रत्नेश श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि भारद्वाज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन अवस्थी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सहित यात्रा में अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधिगण नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


रिपोर्टर