
जिले से स्थानांतरित कर्मचारियों को दी गई विदाई
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 18, 2025
- 4 views
राजगढ़ । जिले से स्थानांतरित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा, उप संचालक कृषि श्री हरीश मालवीय, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव एवं कार्यपालन यंत्री श्रीमती प्रियंका मेहरा को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्वी एवं अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मण्डराह ने स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कलेक्टर सुश्री निधि भारद्वाज ने किया।
विदाई के अवसर पर कलेक्टर के आंखों में आए आंसू
अधिकारियों के विदाई समारोह में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा का भावनात्मक पहलू देखने को मिला। अपने संबोधन के दौरान स्थानांतरित अधिकारियों के विदाई संबोधन में कलेक्टर ने ऑखों में आंसू भर बिछड़ने का दुख व्यक्त किया। उन्होंने सभी स्थानांतरित अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्थानांतरित अधिकारियों का शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान भी किया गया।
रिपोर्टर