कीर्तन मंडलियों ने दी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 01, 2025
- 458 views
तलेन । नगर तलेन के यादव मोहल्ले में श्री बंजरग कीर्तन मंडली मंडलोईपुरा के तत्वावधान में शनिवार रात्रि को झंडा कीर्तन मंडली बुलाने का कार्यक्रम यादव धर्मशाला प्रांगण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नगर के आसपास सहित दूरदराज के गांवों, पुनर खेड़ी, मुगल खेड़ी , , गिंदोली ,लाहरखेडा , लाटहेडी, बनी , अब्दापुर , नैतयाखेड़ी, बावली आमलवती ,सहित 52 गांवों की कीर्तन मंडलियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई तथा कार्यक्रम में मनमोहक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आने वाली सभी कीर्तन मंडलियों को श्रीफल व भेंट देकर सम्मानित किया गया । भजन कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाओं पुरुषों , बच्चों ने सुमधुर भजनों का आनंद लिया व भोजन प्रसादी ग्रहण की ।


रिपोर्टर