किराना दुकान से चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

तलेन । पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री आदित्य मिश्रा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना छापीहेड़ा पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए चोरी के एक गंभीर मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दिनांक 16 मई 2025 को फरियादी श्री कमल बैरागी, निवासी संडावता ने थाना छापीहेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी किराना दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा राजश्री, विमल, पान मसाला के कट्टे, केसर एवं ₹10,000 नगद सहित कुल ₹50,000 की चोरी की गई है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील केवट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा साइबर तकनीक का उपयोग करते हुए दो प्रमुख आरोपियों  दीपक पिता नारायण सिंह गुर्जर आयु 23 वर्ष, निवासी छापीहेड़ा ,अजय पिता सौभान सिंह मालवीय आयु 23 वर्ष, निवासी नगपुरिया को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी का माल हेमराज पिता बद्रीलाल मालवीय (आयु 30 वर्ष, निवासी अंबावता, थाना खिलचीपुर को कम दामों में बेच दिया गया था।

तदुपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी हेमराज को भी गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से चोरी गया माल अनुमानित कीमत 50,000  बरामद कर लिया तथा  अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस भी जप्त तक की गई है उक्त प्रकरण में थाना छापीहेड़ा में अपराध क्रमांक 100/25, धारा 331(4), 305(a) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय सारंगपुर में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील केवट, उपनिरीक्षक काशीराम मीणा, प्रआरक्षक चंद्रमोहन बघेल, आरक्षक विवेक पाटिल, आरक्षक साहब सिंह, आरक्षक कमल मेहर एवं साइबर सेल राजगढ़ से प्रआरक्षक कुलदीप कुंभकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट