बिजली की अघोषित कटौती से आमजन त्रस्त

तलेन । बिजली की अघोषित कटौती से नगर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा हुआ है।  नगर में रात व दिन में कई बार कटौती की जा रही है, इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।रात में बिना किसी रोस्टिंग के कटौती होने से गर्मी से लोग बिलबिला रहे। रात की नींद पूरी नहीं हो रही है। वहीं दिन में कटौती से लोगों का सुकून छिन गया है।जरा सी हवा चली तो बिजली हो जाती है कट.  जिन लोगों के पास इन्वर्टर है उन्हें बिजली आने व जाने का तो पता ही नहीं चलता. लेकिन जिन लोगों के पास इन्वर्टर नहीं है वैसे लोग इस बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं. आये दिन नगर में कब बिजली आयेगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है. बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है. गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गयी है. ऐसे में अगर जरा सी हवा चली तो बिजली कट कर दी जाती है. एक और मौसम की तल्खी ने सबकी दिनचर्या बिगाड़ दी है। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ाने वाली साबित हो रही।अघोषित बिजली कटौती से आम जन परेशान हो रहे है रात्रि के समय घंटो बिजली गुल रहने से इस भीषण गर्मी में लोगो का जीना दुश्वार हो रहा है।

सतीश यादव, व्यवसायिक

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट