हिंदी विषय के प्रश्न पत्र से प्रारंभ हुई बोर्ड परीक्षाएं तलेन में बने तीन परीक्षा केंद्र जिसमें सम्मिलित 719 विद्यार्थी
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 25, 2025
- 332 views
तलेन । मंगलवार से हिंदी के प्रश्न पत्र से प्रारंभ हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में नगर में तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 719 विद्यार्थी सम्मिलित हुए।बनाए गए शासकीय परीक्षा केन्द्र कन्या शाला सराय भवन (611052) पर 226 विद्यार्थी,शासकीय पीएम श्री विद्यालय (611040)पर 200 विद्यार्थी, सरस्वती शिशु मंदिर (612024)पर293 विद्यार्थीयों का परीक्षा केंद्र है।मंगलवार को हिंदी के पेपर में कुल विद्यार्थियों में से 6 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र प्रमुखों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुविधा के साथ सुव्यवस्थित परीक्षा अर्चित करना बताया। पत्रकार चर्चा के दौरान पचोर आष्टा हाईवे मुख्य मार्ग पर स्थित इन परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट के समाने के हाईवे मार्ग पर बैरियर गेट रखने की चर्चा की गई जो की विद्यार्थी की सुरक्षा को देखते हुए आने वाली परीक्षाओं में शीघ्र कर दी जाएगी ।


रिपोर्टर