
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, मामला दर्ज , थाने में शव रखकर किया हंगामा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 23, 2025
- 165 views
सारंगपुर। ग्राम गुलावता में शुक्रवार को एक विवाहित महिला का शव घर में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो शव को पंखे से उतारकर आनन-फानन में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रानी बी पति शाबिर शाह निवासी गुलावता की मौत हुई है।
घटना की जानकारी महिला के मायके वालों की लगी तो सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां मामले में प्रकरण दर्ज करने को लेकर अड़े रहे। महिला का दूसरे दिन शनिवार को जाकर पोस्टमार्टम किया जा सका। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। मामले में पुलिस ने शनिवार को अपराध क्रमांक 08/25 धारा 194 धारा 108,3(5) बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध किया है।
किया हंगामा
मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए है। साथ ही मामले में प्रकरण दर्ज नहीं होने पर शुक्रवार देर शाम को थाने में शव रखकर हंगामा किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मृतका महिला के मायके वाले रईस पिता इस्माइल शाह, सईद पिता इस्माइल शाह आदि निवासी खोकराकला थाना कालापीपल ने कहा मृतका रानी बी की शादी वर्ष-2013 में हुई थी। उसके पांच बच्चे है। लेकिन पति शाबिर शाह का एक अन्य लड़की से अफेयर था। सास गुड्डी बी और शाबिर के साथ प्रीति प्रताड़ित करती थी। इस कारण आत्महत्या की। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर परिजन थाने से उठे। वही शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौपा गया।
रिपोर्टर