मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ के तहसील संयोजक बने मसीउल्लाह खा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 21, 2025
- 435 views
नरसिंहगढ़ ,राजगढ़ । मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौसेवा प्रकोष्ठ मध्य भारत प्रांत द्वारा गौसेवा, गौपालन व संरक्षण, राष्ट्रवाद, आपसी सद्भाव तथा भाईचारा, आतंकवाद का विरोध, नशामुक्ति, वृक्षारोपण, रक्तदान, श्रमदान आदि कार्यक्रमों को गति प्रदान करने हेतु मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान की सहमति से मसीउल्लाह खान पुत्र श्री समीउल्लाह खान ग्राम पंचायत मोयली कला तहसील नरसिंहगढ़ को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौसेवा प्रकोष्ठ का तहसील नरसिंहगढ़ जिला राजगढ का तहसील संयोजक नियुक्त किया गया है।उनकी इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतको व मित्रों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।


रिपोर्टर