दिल्ली की जीत का तलेन भाजपा ने मनाया जश्न

तलेन । दिल्ली चुनाव में भाजपा को प्रचण्ड विजय मिलने के अवसर पर  भाजपा तलेन मंडल द्वारा बस स्टेण्ड तलेन पर आतिशबाजी की गयी और ढोल नगाड़ो के साथ जश्न मनाया गया । जैसे ही दोपहर तक चुनाव के नतीजे सामने आये शाम होते होते परिणाम स्पष्ट हुए, भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर पुरे क्षेत्र मे ख़ुशी का माहौल हो गया, तलेन मंडल मे भाजपा द्वारा बस स्टेण्ड पर ढोल नगाड़ो पटाखो के साथ  उत्सव के रूप मे जश्न मनाया गया, इस मोके पर तलेन मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला नगर अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव,, कैलाश यादव ,शिव प्रसाद शर्मा, अवध उपाध्याय , राधे श्याम यादव,महेश भतकारिया, अजब वंशकार, महेश यादव , मानसिंह यादव , तरुण सेन ,सहित तलेन मंडल के वरिष्ठ  कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट