
कन्या हाई स्कूल में हुआ सामुहिक सूर्य नमस्कार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 12, 2025
- 254 views
तलेन । विवेकानंद जयंती युवा दिवस पर शासकीय कन्या हाई स्कूल तलेन में प्राणायाम एवं सामुहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष चंद्र सिंह यादव वरिष्ठ पत्रकार अवध उपाध्याय, पवन यादव, पार्षद पप्पू अहिरवार,मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला, सांसद प्रतिनिधि कैलाश मोहन यादव, श्याम सोनी कपिल कुमार सेन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पतंजलि योगा के सदस्य श्याम सोनी द्वारा छात्रों को प्रणायाम व सूर्य नमस्कार करवाया गया। कार्यक्रम का आभार प्राचार्य गोपाल सिंह यादव ने व्यक्त किया।
रिपोर्टर