थाने से सटी हुई दुकान का चोरों ने चटकाया ताला
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 10, 2025
- 1157 views
तलेन । नगर तलेन में चोर इतने बेखौफ हो गये है की थाने से सटी हुई दुकान के ताले चटकाने से भी परहेज़ नहीं कर रहे । घटना बीती गुरुवार की रात की है। थाने से सटी हुई दुकान सब्जी मार्केट स्थित बेनी प्रसाद परिहार की परिहार लॉक सेंटर का चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया पर बाकी के ताले नहीं टुटने पर सफल नहीं हो पाए। दुकानदार ने मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है। अब देखना होगा इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।


रिपोर्टर