
लगातार बारिश ने किसानों की बढाई मुश्किल बीडीओ ने किया बाढ़ का आकलन
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jun 26, 2021
- 332 views
चांद (कैमूर) ।। लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है बीडीओ ने जाकर जल जमाव का आकलन किया। पिछले दो सप्ताह से लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। बारिश से जल जमाव होने से धान का बिचडा एवं भदई फसल खत्म कर दी है। ऐकौनी पाढी केकढा आदि गाँव में जल निकाशी बाधित होने से भंयकर जल जमाव है। जल जमाव को देखने के लिए बीडीओ ने कई क्षेत्रों का आकलन किया। बीडीओ रवि रंजन जल जमाव का आकलन करने के बाद कहा किसानों के बिचडा पानी में डुबे हुए हैं। लगातार बारिश ने चांद के कई क्षेत्रों में भंयकर जल जमाव है। उन्होंने ने कहा की जल जमाव को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने पर व्यवस्था किया जा रहा है। बीडीओ ने गंदा नाला पर किया गया अतिक्रमण हटाया जायेगा। उन्होंने ने जल निकासी के गंदा नाला पईन की खुदाई एवं सफाई कराई जायेगी।
रिपोर्टर