
कूड़े के उठाव न होने से चौक चौराहे पर लगे कूड़े के अंबार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 17, 2025
- 7 views
संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- गांव को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने के लिए भले ही सरकार पानी की तरह धन बहा रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बद्है से बद्तर है| इस सच का उदाहरण रामपुर प्रखंड के खरेन्दा पंचायत में देखने को मिलेगा| यहां स्वच्छता के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है| इस वजह से क्षेत्र वासियों का आक्रोश सातवें आसमान पर है| खरेन्दा गांव की आबादी लगभग 3000 के करीब है| गांव में लगभग 7 महीने से कोई भी सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं| इसे गांव की साफ सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है| चहुंओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है| पंचायत सचिव का कहना है कि सफाई हो रहा है लेकिन आम जनता का कहना है कि केवल कागजों में सफाई हो रहा है।
रिपोर्टर