
ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का डीएम ने उद्घाटन किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 17, 2025
- 8 views
रोहतास। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर सभी मतदाताओं को EVM/VVPAT के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने हेतु अनुमंडल कार्यालय सासाराम परिसर में स्थापित EVM Demonstration Center का गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी उदिता सिंह रोहतास द्वारा उद्घाटन किया गया। EVM Demonstration Center 10:00 बजे पूर्वाह्न से 05 बजे अपराह्न तक आम जन के लिए खुला रहेगा, जहाँ वे मॉक मतदान कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते है। सासाराम अनुमंडल कार्यालय के अतिरिक्त अनुमंडल कार्यालय, बिक्रमगंज एवं अनुमंडल कार्यालय डिहरी में भी EVM Demonstration Center खोले गये है, जो बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा होने तक कार्यरत रहेगें।
अनुमंडल कार्यालयों में स्थापित EVM Demonstration Center में FLC OK मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जो M3 Model ECIL निर्मित है। इन मशीनों में एक CU के साथ 24 BU जोड़े जा सकते है। प्रत्येक BU में 16 कंडिडेट बंटन होते है। इस प्रकार एक सी0यू0 के साथ 284 कंडिडेट के लिए मतदान किया जा सकता है।
वी०वी०पैट में मतदान के समय पेपर स्लिप 07 सेकेन्ड तक दिखाई पड़ती है। इस स्लिप में कंडिडेट का क्रमांक, प्रतीक चिन्ह एवं उसका नाम अंकित रहता है। इसके पश्चात यह ड्रॉप बॉक्स में गिर जाती है, इसे मतदाता प्राप्त नहीं कर सकते है। ई०वी०एम० मशीने Stand alone अर्थात किसी नेटवर्क से जुड़ी नहीं है। इस लिए इन्हें टेंपर नहीं किया जा सकता है।
रिपोर्टर