पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर दांडी यात्रा का किया शुभारंभ इससे पूर्व किसानों को लेकर बस स्टैंड पर हुई आमसभा



तलेन ।। नए कृषि कानून व मुआवजा राशि नहीं मिलने  के विरोध मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बस स्टैंड पर एक आम सभा की। श्री सिंह न दांडी यात्रा के प्रमुख राकेश पटेल  नहाली, लाला बना पाडल्या दान को कच्चे सूत की माला पहनाकर तथा हरी झंडी दिखाकर पैदल पद किसान कांग्रेस दांडी यात्रा का शुभारंभ किया यहां दांडी यात्रा तलेन 25 दिसंबर से प्रारंभ होकर, 28 दिसंबर को भोपाल पहुंचेगी, इस दांडी यात्रा के अवसर पर मंच पर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, बापू सिंह तंवर विधायक राजगढ़ , रामचंद्र दांगी विधायक ब्यावरा, पूर्व विधायक धूल सिंह यादव, पूर्व विधायक गिरीश भंडारी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी ,श्रीमती मोना सुस्तानी,  श्रीमती मंजू लता शिवहरे, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रहीस खा मेव, यूथ कांग्रेस ब्लाक  अध्यक्ष राकेश यादव , युवा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जुगनू मंसूरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय भट्टर, पीसीसी सदस्य राधारमण तिवारी, डॉ राजेंद्र जोशी, मनमोहन यादव, मोहम्मद शफीक पठान, भागीरथ बांधे वाला, बबलू मंसूरी, अकरम शाह, कमल यादव, अशोक सोनी, बालचंद नागर, रमेश शर्मा गिदोली ,प्रदीप सदानी नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि सारंगपुर, समीर मेंव शहर कांग्रेस अध्यक्ष सारंगपुर, आदि सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज यादव वकील, रईस खां आगा, ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट