बीएसए डॉ. अरविंद पाठक का तबादला: सहारनपुर बने डीआईओएस
- राजेश कुमार शर्मा, सहायक संपादक - उत्तर प्रदेश
- Jun 17, 2025
- 343 views
Reporter - Rinku Gupta
वाराणसी : जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अरविंद कुमार पाठक को पदोन्नत कर नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें सहारनपुर जिले का जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) नियुक्त किया गया है।
हालांकि, डॉ. पाठक ने अभी तक न तो वाराणसी में अपना कार्यभार छोड़ा है और न ही सहारनपुर में नया पदभार ग्रहण किया है। फिलहाल, वे वाराणसी में अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अड़चन न आए और सभी आवश्यक कार्य सुचारु रूप से चलते रहें। अब जिले के बेसिक शिक्षा विभाग को अपने नए मुखिया का इंतजार है।


रिपोर्टर