
सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ, मुंबई मंडल के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न
- Rohit R. Shukla, Journalist
- Jun 08, 2025
- 46 views
रेल कामगारों में खुशी की लहर, वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
मुंबई । सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ (CRMS), मुंबई मंडल द्वारा निर्मित नये डिवीजनल प्रेम कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्थित DRM कार्यालय के ऐनेक्स बिल्डिंग के भूतल पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक हीरेश मीना एवं CRMS के अध्यक्ष तथा NFIR के सहायक महासचिव डॉ. प्रवीण वाजपेई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
मंडल अध्यक्ष विवेक सिसोदिया ने दोनों मुख्य अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस समारोह में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी मनीष सिंह सहित अनेक मंडल अधिकारी, CRMS के महासचिव अनिल कुमार दुबे और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस गरिमामयी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्यालय के भूतपूर्व पदाधिकारी – कार्यकारी अध्यक्ष वी.के. सावंत, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष जे.वी.एस सिसोदिया, अशोक चंगरानी, वी.पी.एस रस्तोगी, पूर्व मंडल सचिव सफदर सिद्दीकी, पूर्व संयुक्त महासचिव बापू तेरोलकर एवं नायडू मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहे। CRMS मुख्यालय की ओर से सभी वरिष्ठों का मंडल द्वारा औपचारिक रूप से सम्मान किया गया।
संघ के कोषाध्यक्ष आर.जी. निम्बालकर, संयुक्त महासचिव धर्मेश कर्दम, कार्यकारिणी सदस्य बी. रमन, इंटक मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आर.जे. सिंह, जोनल मीडिया सलाहकार आर.बी. चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष शिल्पा पालव, छाया शेलके, सुलेखा दोशी, सहायक सचिव अमीर खान, एम.वाई. खान सहित शाखा अध्यक्ष, सचिव, कार्यकर्ता एवं कई वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन को लेकर रेल कर्मचारियों में अत्यंत उत्साह और खुशी देखी गई। बड़ी संख्या में रेल कामगारों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे ऐतिहासिक और यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम की सफलता के पीछे CRMS मुंबई मंडल अध्यक्ष विवेक सिसोदिया, सचिव संजीव कुमार दुबे एवं राज कुमार का नेतृत्व और मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों का समर्पणपूर्ण सहयोग रहा। समारोह शांतिपूर्ण, शालीनता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
रिपोर्टर