
पं. ललितेश पति त्रिपाठी को ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष का समर्थन
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Apr 18, 2019
- 1637 views
मिर्जापुर से प्रकाश शुक्ल की रिपोर्ट
मिर्जापुर। मिर्जापुर से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में जमालपुर ग्राम के तथा ब्लाक के प्रधान संघ के अध्यक्ष सुजीत सिंह बिल्लू तथा मिरपुर प्रधान परमेश्वर पटेल, प्रधान सोना यादव, मदनपुरा प्रधानपति सुधीर सिंह, भाईपुर प्रधान दीपू सिंह ,जाफर खानी प्रधान पुनीत चौबे ,सहित 3 दर्जन प्रधान एकत्र हुए।।किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पाठक ने कहा कि ललितेश पति को गरीब किसानों का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है ।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि दुबे नरायनपुर ब्लाक अध्यक्ष मोनू सिंह पटेल जिला महामंत्री सूर्यकांत तिवारी महामंत्री दीपक राय सीखड़ ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह सन्तोष सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।।
रिपोर्टर