दुर्गावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NH-19 पर मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 12, 2026
- 6 views
अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
रामगढ़(कैमूर)--- विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती थाना प्रशासन द्वारा पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर दुर्गावती थाना के सामने कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 33 मवेशियों को बरामद किया है। कंटेनर में इन मवेशियों को बेहद क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से कंटेनर (रजिस्ट्रेशन नंबर- BR 24 GC 8974) को विधिवत जब्त कर लिया है और वाहन पर सवार चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. शौकत खान (चालक) – पिता: इजहार खान, निवासी: ग्राम संग्रामपुर कला, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा (झारखंड)।
2. हिमायूं खान – पिता: मुस्लिम खान, निवासी: ग्राम जोन्ही, थाना विक्रमगंज, जिला रोहतास।
3. गुफरान कुरैशी – पिता: भाग्गू कुरैशी, निवासी: ग्राम रानीसागर, थाना शाहपुर, जिला भोजपुर।
4. रिजवान कुरैशी – पिता: खुर्शीद कुरैशी, निवासी: ग्राम व थाना विक्रमगंज, जिला रोहतास।
फिलहाल दुर्गावती पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया है और गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर